पोस्ट्स

जानेवारी, २०२१ पासूनच्या पोेस्ट दाखवत आहे

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर हुई बढ़ोतरी, जाने अपने शहर के भाव.......

इमेज
        देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को इजाफा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई, जिससे यह 85.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली में डीजल का भाव भी 25 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 75.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इस तरह दिल्ली में पेट्रोल की कीमत सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।           पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण तेल उत्पादक देशों में कम उत्पादन होने के चलते ईंधनों की कीमतों में तेजी आ रही है। उन्होंने कहा कि मांग और आपूर्ति में संतुलन बिगड़ जाने के कारण कीमतों में तेजी आ रही है। आइए अब देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव जानते हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत बढ़त के साथ 91.80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं, यहां डीजल का भाव तेजी के साथ 82.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मुंबई में डीजल की कीमत इस समय रिकॉर्ड...